रतनपुरा। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ने बुधवार की शाम को अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिया। प्रभारी ने चालक इटौरा गांव निवासी लालजी पुत्र दुखंती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दिया।