चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने में सवारी टेंम्पो गुरुवार की देर शाम को पलट गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गये। टेंपो सवारी लेकर आजमगढ़ से चिरैयाकोट के लिए आ रहा था। औसतपुर के पास सड़क पार कर रहे एक साइकिल सवार क़ो बचाने में टेेंपो सड़क पर पलट गया। इसमें सवार देवनाथ 55 पुत्र पतिराम, सदरी चौहान 50 पुत्र पतीराम, सुधई 50 पुत्र लुधन, राजेन्द्र 55 पुत्र जवाहिर नान्हू 52 पुत्र बनारसी निवासी थाना क्षेत्र के भिखमपुर औरा मकलू सोनकर 50 निवासी सिरसा घायल हुए। घायल सदरी चौहान 50 पुत्र पतीराम को बाजार के एक निजी अस्पताल में लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।