घोसी। घोसी नगर के पकड़ी मोड़ के पास नगर के बड़ागांव एवं नगर से सटे मानिकपुर असना गांव के कुछ युवकों में छोटी सी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कोतवाली पुलिस को आता देख सभी वहां से खिसक लिए। घोसी नगर के बड़ागांव के कुछ युवक एक दुकान पर फ़ास्ट फूड खा रहे थे कि मानिकपुर असना का एक युवक आया और उसके पैर पर वाहन चढ़ा दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने हो गए और मारपीट कर लिए जो कुछ मिनटों तक चला। किसी तरह मामला समाप्त हुआ। इसको लेकर एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों के विरुद्ध तहरीर दियाहै।