फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर चट्टी पर मंगलवार की शाम को ट्रक की चपेट में आने से 13 वर्षीय एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को लेकर ट्रक मालिक और चालक के साथ परिजन यहां एक नीजी अस्पताल ले आए। यहां पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के भदसा डिंगेरी गांव निवासी हरीदयाल का का बेटा विनीत चौहान शाम को सलेमपुर बाजार गया था। वहीं पर एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग ट्रक चालक को पकड़ लिए और मालिक को बुलवाया। घायल बालक को लेकर यहां जिला मुख्यालय पर स्थित एक नर्सिंग होम पर ले आए लेकिन वहां पहुंचते ही किशोर की मौत हो गई। परिजन मृतक का शव लेकर वापस घर लौट गए। मृतक विनीत के दादा पुलिस की सेवा से रिटायर हैं। परिजनों का कहना था कि वे लोग कासिमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे।सरायलखंसी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें