फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की दस लाख की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट पुलिस के साथ कोतवाली और आबकारी पुलिस के सहयोग से शनिवार को क्षेत्र के बलुआ पोखरा और भीरा में छापा मारकर कई ड्रम ओपी शराब के साथ पैकिंग मशीन,खाली शीशी,ढक्कन आदि बरामद किया। बलुआ पोखरा से सात ड्रम ओपी (99प्रतिशत अल्कोहल) के साथ 150 से अधिक शीशी शराब,खाली शीशी,ढक्कन,रैपर, केमिकल बरामद कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भीरा गांव में छापा मार कर एक हजार से अधिक शराब भरी बोतलें,ढक्कन,रैपर के साथ पैकिंग मशीन के साथ केमिकल बरामद किया। आबकारी इंस्पेक्टर नामवर सिंह ने बताया कि बरामद शराब की जांच और गिनती की जा रही है। बरामद शराब की कीमत 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें