हलधरपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित रघुनाथ स्मारक इंटर कालेज के कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर रखी नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा ले गये। स्कूल प्रबंधक चंद्रमोहन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को वो महाविद्यालय से शाम को साढ़े छह बजे घर गए। इसके बाद रात को सात बजे के करीब उनका भतीजा जयप्रकाश यादव कालेज पर पहुंचा तो, देखा कमरे का ताला टूटा है। साथ ही अंदर रखी आलमारी भी खुली है। इस दौरान चोर आलमारी में रखा फीस की धनराशि 39600 रुपये, हाड डिस्क, सीसी कैमरा, दो कंप्यूटर चुराकर ले गए। पुलिस मिली तहरीर पर जांच कर रही थी।