फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । घोसी कोतवाली क्षेत्र के नवजीवन अस्पताल के पास बुधवार की दोपहर में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से घायल महिला की मौत हो गई। जबकि बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशी पुरा मोहल्ला निवासी नसीम अहमद की पत्नी सलीमुन्नीशा (46) अपने पुत्र मोहम्मद शफीक (18) के साथ बुधवार को घोसी कोतवाली क्षेत्र के खास गांव निवासी अपने रिश्तेदार के यहां मैयत में गई थी। वापस लौटने के दौरान नवजीवन अस्पताल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में सड़क पर गिरकर मां और बेटा घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया था। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां मां की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय बुधवार की देर रात रास्ते में ही मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि मोहम्मद शफीक का इलाज अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें