फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 लीटर शराब के साथ सात कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जिले के कई स्थानों पर छापेमारी करके 160 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने इस धंधे में लिप्त सात अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुहम्मदाबाद पुलिस ने भोपौरा गांव निवासी रोहित पुत्र जग्गन, मुराती पुत्र विशुन को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि मधुबन थाने की पुलिस ने छपराभंगी निवासी शिवपूजन पुत्र दुखंती को 20 लीटर शराब के साथ, थाना दक्षिणटोला पुलिस ने साई की तकिया मुहल्ला निवासी मो. नसीम पुत्र मो. नसीर के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब गिरफ्तार कर लिया। हलधरपुर पुलिस ने पनाह नगर निवासी सोनू पुत्र वासुदेव सरोज, सुबास पुत्र मटरू सरोज, प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना के दरियापुर निवासी पन्नालाल पुत्र छोटेलाल को 20 -20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें