घोसी। नगर में संचालित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कैशियर पर 49 हजार रुपये जमा करने के बाद रसीद न देने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में घोसी नगर के मदापुर छावनी निवासी मोहम्मद उस्मान पुत्र मुहम्मद सुफियान ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे यूनियन बैंक आफ इंडिया घोसी की शाखा में पचास हजार रुपये लेकर जमा करने गया था । कैशियर ने कहा कि या तो 49 हजार रुपये जमा करिये या तो पैन कार्ड की फोटो काफी लेकर आइये ।तभी रुपये जमा होंगे। उस्मान ने कहा है कि उसने कैशियर को रुपये दे दिया और पैन कार्ड की छाया प्रति लेने चला गया ,जबकि पैन कार्ड की छाया प्रति लेकर आया तो कैशिर रसीद नहीं दिए। जबकि सीीसी कैमरे में भी उसके द्वारा रुपये देने की रिकार्डिंग हुई है। पुलिस ने शिकायत की जांच कर रही है, मुकदमा दर्ज नहीं किया है।