फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पहुंचा गांव मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में नेटवर्किंग का काम करने वाले मधुबन थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी युवक तस्लीम (21) की शनिवार की शाम मौत हो गई। रविवार को युवक का शव उसके घर पर एंबुलेंस से पहुंचा। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृत युवक घर का कमाऊ पूत था। परिवार के सदस्यों ने मौत की वजह पर संदेह व्यक्त किया तो पुलिस ने तस्लीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक तस्लीम पुत्र अब्दुल गफ्फार मूल रूप से मधुबन थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव का निवासी था। वह जीविकोपार्जन के लिए सोनभद्र में रहकर नेटवर्किंग का काम करता था। बताया जाता है कि वह राबर्ट्सगंज में रहता था। शनिवार की शाम अचानक उसकी मौत हो गई। मृत युवक के कंधे पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। भाई की मौत पर उसकी बहन तमन्ना, नाजरीन, तबस्सुम और छोटे भाई इमरान का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें