बढ़ुआ गोदाम। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्यारेपुरा मुहल्ले में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते पिता की नजर पड़ने से युवक को परिवार के लोगों ने बचा लिया। लेकिन फंदे पर झुल जाने के कारण युवक बेहोश हो गया। इस दौरान परिवार के सदस्य युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए। अस्पताल में भर्ती युवक फिरदौस 20 पुत्र हैदर अली दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के प्यारे का पुरा मुहल्ले का निवासी है। परिवार के सदस्यों को उसके फांसी लगाने के कारण की जानकारी नहीं थी।