फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मधुबन। कोतवाली क्षेत्र के चक मानो दरगाह में रविवार को सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। चकमानो निवासी जैनुल अबदीन पुत्र आबिद और गांव के नन्हे उर्फ साजिद के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें जैनुल अबदीन का पुत्र शहनवाज घायल हो गया। पुलिस ने जैनुल अवदीन की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के नन्हे उर्फ साजिद, सिद्दिकी और तबरेज के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी रही। दूसरे पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें