फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सोना चांदी समझ कर छीना सराफ का झोला , की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले दान कबीर मुहल्ले में सोमवार की दोपहर में एक सराफा व्यापारी के बेटे को आतंकित कर उसका झोला छीन लिया औँर असलहे लहराते हुए भाग निकले। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को आतंकित करने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग भी किया। बदमाशों ने सराफ के बेटे के झोलेे में सोना चांदी समझकर लूट की घटना को अंजाम दिया लेनिक उस झोले में सर्फ रखा हुआ था। जिसे वह दुकान पर वापस करने जा रहा था। घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन

दानकबीर मुहल्ला निवासी पंकज स्वर्णकार का बेटा ओम अपने घर से झोले में सर्फ रखकर उसे वापस करने के लिए निकाला। कुछ ही दूर गया था कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने ओम को आतंकित करने के लिए हवाई फायरिंग किया और उसका झोला छीन कर भाग निकले। अप्रत्याशित रूप से घटी इस घटना से हतप्रभ ओम ने अपने घर वालों को सूचना दी। ओम के पिता पंकज स्वर्णकार समाज के पूर्व पदाधिकारी भी हैं। कुछ ही देर में घटना की सूचना जंगल की आग की तहर पूरे शहर में फैल गई।पंकज ने घटना की जानकारी फोन से कोतवाली ुपलिस को दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी राजकुमार कोतवालके साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ओम से घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली और अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिया। यह तो संयोग था कि झोले में सोना चांदी नहीं सर्फ के पैकेट थे। लेकिन जिस तरह से भरी दोपहरी में भीड़ भाड़ वाले सघन इलाके में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उससे लोगों खासकर व्यपारियों में रोष छा गया। इस बाबत सीओ सिटी का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें