फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड जाम करने वाले 56 लोगोंज पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत के बाद गुरुवार को मुहम्म्दाबाद गोहना-चिरैयाकोट रोड जाम कर ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने वाले 56 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें मृत बच्ची के परिवारी जन भी शामिल हैं। मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली के सुरहुरपुर गांव के पास मुहम्मदाबाद गोहना-चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर गुरुवार को नोनिया मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत हो जाने पर गुस्साए सैकड़ों लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगाने के बाद सड़क जाम कर दिया था। इस मामले में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह की तहरीर पर गोविन्द, पप्पू, संतोष, जितेंद्र, हिन्द, साहब सहित 56 लोगों पर बवाल, रोडजाम करने सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें