घोसी। मधुबन बाजार क्षेत्र निवासिनी एक युवती ने शनिवार को कोतवाली पहुंच कर नगर के करीमुद्दीनपुर निवासी एक नए मदरसे के संचालक के विरुद्ध छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शिकायत करने वाली युवती के अनुसार मौलाना झाड़फूंक करता है और झाड़फूंक के बहाने वह शरीर के अंगों को छूता और छेड़छाड़ करता है। आरोप लगाया है कि मधुबन रोड स्थित करीमुद्दीनपुर में मौलाना की दुकान पर वह अपनी समस्याओं को लेकर झाड़फूंक कराने आती थी। शनिवार को भी इनके यहाँ आई थी।इस दौरान उसने गंदी हरकतों के साथ छेड़छाड़ करने लगा।युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।