फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर वृद्ध् की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर के पास गुरुवार की देर शाम ट्रक से कुचलकर गुरुवार को 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में शुक्रवार को ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोपागंज थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी जसवंत राम गुरुवार की शाम को सात बजे बाइक से अपने पिता बहादुर राम को लेकर मानिकपुर निवासी राकेश राम के घर पूजा में जा रहा था। मानिकपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर ट्रक बैक कर रहे ड्राइवर ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बहादुर राम बाइक से नीचे गिए और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें