फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सामने बुधवार की शाम चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। उस पर सवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी रजनीश राय बुधवार को अपनी बाइक प्लसर से मुहम्मदाबाद बाजार आए हुए थे। जहां वो बाईपास की तरफ जा रहा था, अभी वो कोतवाली के सामने पहुंचा था कि तभी अचानक बाइक में आग लग गई। उन्होंने किसी तरह बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। बताया जाता है कि पेट्रोल का पाइप लीक होने के कारण हादसा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें