वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इस्लामपुरा मोहल्ला में रविवार की दोपहर इंटर की एक समुदाय की दो छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। भीड़ ने शोहदे को पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।दोनों छात्राएं कॉलेज में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीं। दोपहर घर लौटते समय दोनों इस्लामपुरा मोहल्ला के पास पहुंची थी कि वहां पहले से मौजूद एक युवक उनसे छेड़छाड़ करने लगा। दोनों के विरोध करने और शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।