फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी नोट देने के बहाने ठगों ने उड़ाया 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाने के सामने मौजूद पूर्वांचल बैंक से गुरुवार की शाम को दो ठगों ने नोट बदलने के नाम पर शिक्षक का 25 हजार रुपया ऐंठ लिया। ठगों के जाने के बाद पीड़ित को पता चला कि वो उसका रुपया लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए शिक्षक रामबरन यादव पुत्र लुटावन हलधरपुर थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर गांव के निवासी है। पीड़ित ने बताया कि उसका खाता हलधरपुर बाजार में थाने के सामने मौजूद पूर्वांचल बैंक में है। इस दौरान बैंक से उन्हे सौ-सौ रुपये का नोट दिया। रामबरन कैशियर के पास जाकर उनसे बड़ा नोट देने की गुजारिश किए। इस दौरान रामबरन के पीछे खड़े दो लोगों ने उनसे कहा कि वो सौ-सौ वाली गड्डी उन्हे दे दें, बदले में बड़ा नोट उनसे ले लें। राम बरन ने पहले तो इंकार कर दिया। लेकिन बाद में देर होने पर रुपया बदलने के लिए राजी हो गया। इस दौरान बैंक के बाहर आकर ठगों ने रामबरन को दो दो हजार की नोट के बीच में सौ सौ की नोट डालकर थमा दिया। साथ ही उसका 25 हजार लेकर चले गए। ठगों के जाने पर जैसे की नोट की गड्डी को रामबरन ने खोला अवाक रह गया। पीड़ित शिक्षक ने शोर मचाया। लेेकिन तब तक ठग फरार हो चुके थे। पीड़ित शिक्षक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस जांच के नाम पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें