फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के धक्के से घायल वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला। स्थानीय कसबे में 16 दिन पहले पिकअप के धक्के से गंभीर रूप से घायल कसबा निवासी वृद्ध व्यापारी की मौत शुक्रवार को आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में हो गई। अमिला कस्बा निवासी जयनरायन मद्धेशिया (58 ) दो दशक से बोझी बाजार में रेडीमेट कपड़े की दुकान करते थे। वे वहीं पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहते भी थे। वे अपनी दुकान जाते समय पांच सितंबर को पिकअप के धक्के से घायल हो गए थे। उन्हें 108 नंबर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से हायर सेंटर के रेफर करने पर निजी अस्पताल में आजमगढ़ में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत शुक्रवार को हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया है। वृद्ध की मौत की सूचना आते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। बाजार के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें