फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के साथ गाली गलौज करने वालों को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सुल्तान पुर में मंगलवार की रात 11 बजे शराब पी रहे कुछ उत्पातियों ने एक विधवा के घर पर चढ़ कर उपद्रव किया। विधवा और उसकी युवा बेटियों के साथ गाली गलौज की। विधवा ने 100 डायल कर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस शराब के साथ कई लोगों को पकड़ कर सुल्तानपुर से थाने के लिए गई। इसके बाद से ही गांव के कुछ असरदार लोग उन्हें पुलिस से छुड़ाने की जुगत में लग गए। लेकिन वे कोतवाली पहुंचे ही नहीं। बाजारवासियों का कहना है कि इन्हीं दबंगों ने बाजार की चट्टी पर एक अंडा विक्रेता की पत्नी के साथ अशिष्टता किया था। वह मामला भी पुलिस में गया था लेकिन रफा दफा कर दिया गया था। बुधवार की सुबह जब विधवा कोतवाली पहुंची तो उसे वापस लौटा दिया गया। इस बारे में सीओ घोसी अनिल कुमार काक हना था कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें