चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार में गुरुवार की शाम एक युवती ने छेड़खानी कर रहे एक युवक को जमकर पिठटाई लगाई। बताया जा रहा है कि एक युवती चिरैयाकोट बाजार में गुरुवार की शाम सात बजे के करीब खरीददारी करने आई हुई थी। इसी दौरान एक युवक द्वारा युवती से छेड़छाड का प्रयास करने लगा, विरोध करने पर युवत ने युवती से अभद्रता कर दिया। जिस पर युवती आपे से बाहर हो गई, वहीं मनचले युवक की जमकर पिटाई लगा दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस में युवती ने तहरीर नहीं दी।