मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के सिकडीकोल में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में शनिवार को मारपीट हो गई। इसके चलते एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन में भर्ती कराया गया। तदोपरांत पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। विनय चौहान और दारा चौहान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसमें विनय चौहान को गंभीर चोटें आ गयीं। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद पीड़ित के तहरीर पर पुलिस दारा चौहान, पन्ना चौहान व मनोज चौहान के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। सुभाष यादव