मऊ। विकास खण्ड फतहपुर मण्डाव क्षेत्र के फूलपुर में कार्यरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संतोष यादव की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति के विरुद्ध धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मधुबन थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी संतोष यादव की तहरीर के अनुसार मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठकर शौचालय संबंधी कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी श्रवण यादव पुत्र छेदी कार्यालय में पहुंच कर शौचालय निर्माण के लिए सूची में नाम डालने के लिए फार्म दिया । ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा असमर्थता जताने पर उसने सबक सिखाने की धमकी दी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के विरोध करने पर युवक हाथा पाई करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।