जीप के धमधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी मोड़ के समीप सोमवार की शाम को बाइक और जीप के आमने-सामने भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मे भर्ती कराया । एक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।सोमवार को शिवपुर पांती से छट्ठू 25 पुत्र नरसिंह , सोनम 17 पुत्री महेंद्र , रीति 18 पुत्री शिवबालक , रीना 19 पुत्री राजेंद्र निवासी चौधरी रामपुर एक ही बाईक पर सवार होकर जा रहे थे। दुबारी मोड़ पर पहुँचे ही थे कि अनियंत्रित सवारी जीप की चपेट मे आ गये। इस घटना में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये । आनन फानन मे उपस्थित लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया ।जहां रीना की स्थिति गंभीर देख कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।