चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में एक ग्रामीण के पंपघर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात घर में रखा 35 हजार का सामान पर चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के नाम तहरीर दी । पीड़ित इजहार खां पुत्र याकूब खां चिरैयाकोट के महतवाना मोहल्ला निवासी है। वह भीखमपुर मुहल्ले में एक कमरे का घर बनाकर रहता है। साथ ही उसमें सबमसिबेल पंप लगाया है। जहां वह बुधवार को शाम को वह रोजाना की तरह पंपघर में ताला लगाकर वापस अपने घर चला गया। जहां इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 2 एचपी ा समर सेबूल , स्टार्टर , रिंच समेत सहित 35 हजार का सामान चोरी कर ले गए।