मुहम्मदाबाद गोहना(मऊ)। थाना मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने करहां बाजार से जय हिन्द यादव पुत्र शिवबचन यादव निवासी तिलसवां व गुलाब राजभर पुत्र लालधर राजभर निवासी देवसीपुर के कब्जे से एक अदद चोरी का सोने की अंगूठी बरामद किया। पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर चालान कर दिया।