मऊ (ब्यूरो)। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के दलित बस्ती निवासी युवक ने गुरुवार को अपनी नाबालिग भतीजी को बुरी तरह पीटा। घटना के बाबत किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया। नाबालिग पुत्री के पिता विजय प्रकाश ने दर्ज मामले में मनोज कुमार, सरिता और इंद्रवाती को नामजद किया है। पुलिस नामजद एक आरोपी मनोज को हिरासत में लिया है।