फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के मामले में प्रमुख सहित कई नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील के पास गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने के मामले में पुलिस ने देर रात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज किया। इसमें ब्लाक प्रमुख घोसी सुजीत को नामजद तथा दस-पंद्रह अज्ञात लोगों को आरोपित किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को सपा कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया था। घोसी बाजार में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट पर एकत्र होकर सरकार के विरुद्घ नारेबाजी किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पूरे बाजार में घूमे, बाद में तहसील गेट पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। इस घटना के बाबत घोसी कोतवाली पुलिस ने घोसी ब्लाक के प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, यादवेंद्र यादव, वसी अहमद के साथ 10-15 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें