फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएजेएम के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने भीटी निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि विद्यालय की मान्यता तथ्यों को छिपाकर नियम विरुद्ध तरीकों से ली गई। छात्रों की छात्रवृत्ति में गोल मामल किया गया। नियमों को ताक पर रखकर एक ही परिवार के लोगों को प्रबंधक हेडमास्टर बनाया गया। भीटी मुहल्ला निवासी नवीन वर्मा पुत्र दीनानाथ के प्रार्थनापत्र पर सीजेएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महात्मा बुद्ध समाज कल्याण विद्यालय,अंबेडकर भीटी के प्रबंधक सुधाकर पांडेय पुत्र स्व. शंकर दयाल पांडेय, प्रधानाध्यापक आनंद पांडेय पुत्र क्षमाकर पांडेय, प्रधानाध्यापिका मिथिलेश पांडेय पत्नी राजेश पांडेय, राजेश पांडेय पुत्र रमाकर पांडेय, रमाकर पांडेय पुत्र स्व. शंकर दयाल पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इन लोगों पर विद्यालय के छात्रों की वर्ष 2005-08 में छात्रवृत्ति में गोलमाल का आरोप लगाया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें