फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक से 40 हजार की उचक्कागिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज । स्थानीय कसबे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकाल कर पासबुक में इंट्री कराते समय किसी जेबकतरे ने पूर्व सैनिक का बैग काटकर उसके 40 हजार रुपये निकाल लिया। पूर्व सैनिक जब घर पहुंचा तो बैग कटा और रुपये गायब देख उसके होश उड़ गए। पूर्व सैनिक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने समाचार लिखने तक मुकदमा नहीं दर्ज किया था। थाना क्षेत्र के काछीकला गांव निवासी हृदयनारायण राय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रहकर खेती बाड़ी कराते हैं। मंगलवार को उन्होंने कसबे के एसबीआई की शाखा से 40 हजार रुपये निकाला। रुपये एक बैग में रखकर हाथ में लिए ही वे एक काउंटर पर जाकर पासबुक अपडेट कराने लगे। इसी दौरान भीड़ का लाभ उठाकर किसी जेबकतरे ने उनके बैग में चीरा लगाकर रुपये निकाल लिया। उस समय पूर्व सैनिक को भनक नहीं लगी लेकिन घर पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पूर्व सैनिक ने बुधवार को थाने आकर पुलिस को तहरीर दी। पूर्व सैनिक ने कहा कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से जेबकतरे का पता चल जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें