फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते चार दिनों से गायब किशोरी के पिता ने खोजबीन के बाद थाने में पुत्री को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री 31 जनवरी को घर से कॉलेेज जाने की बात कहकर निकली, इसके बाद देर शाम तक उसका कही पता नहीं चला। खोजबीन करने पर पता चला कि गजियापुर गांव निवासी युवक उमेश पुत्र देवेंद्र उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पिता ने युवक को आरोपित करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस आधार पर पुलिस ने युवक के विरूद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया।