कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के कसारा गांव के सोनहारिया पुरवे में पावर हाउस के पास गुरुवार की शाम सात बजे झाड़ियों के बीच पुआल से ढकी हुई पांच माह की मासूम बच्ची के मिलने से सनसनी फैल गई। भूख से तड़प रही बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और लावारिस बच्ची को देख पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण कराने के बाद गांव के ही महिला सुमन पत्नी उमेश राजभर को पालन पोषण के लिए दे दिया।