चिरैयाकोट। खाकी बाबा की कुटी समीप स्थित यूनियन बैंक की फ्रेंचाइजी शाखा पर सोमवार की दोपहर में रुपये जमा करने गई एक महिला के रुपये वहां मौजूद एक व्यक्ति ने झांसा देकर अपने खाते में जमा कर लिए। पीड़ित महिला ने इस बाबत थाने में तहरीर दी। नगर क्षेत्र के ग्राम दोस्तपुर निवासी गुड़िया पुत्री नन्हें वनवासी के मोबाईल न. 7052322937 से सुबह फोन आया कि वह खाते में 3500 रुपया जमा कर दे। तभी उसे आवास का पैसा मिलेगा। गुड़िया फ्रेंचाइजी के पास पहुंची तो वहाँ पर पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उसके नाम की जमा पर्ची भरा और रुपये भी ले लिया और रसीद देकर उसे घर भेज दिया। जब गुड़िया ने रसीद अपने पिता को दिखाया तो उस पर खाता नम्बर दूसरा लिखा हुआ था। इसके बाद गुड़िया ने फ्रेंचाइजी शाखा पर बुलाने वाले व्यक्ति की मोबाईल पर फोन किया तो वह बंद हो गया था। सीओ आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।