फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाकर ट्रैक्टर ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर पलिया गांव निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर और ट्राली मंगलवार को बदमाश चालक को नशीली चाय पिलाकर ले भागे। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। बताया जाता है मंगलवार की शाम चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर पलिया गांव निवासी रामचंद्र यादव पुत्र पल्टू के घर दो युवक पहुंचे। युवकों ने उससे कहा कि उन्हें चिरैयाकोट बाजार से सब्जी लेकर जहानागंज आजमगढ़ के सेमा बाजार जाना है। युवकों ने कहा कि वह ट्रैक्टर ट्राली से उनकी सब्जी सही भाड़ा लेकर पहुंचा दें। भाड़ा तय हो जाने के बाद रामचंद का बेटा दीपक ट्रैक्टर ट्राली लेकर चिरैयाकोट बाजार के लिए चला। कुछ दूर जाने पर युवकों ने दीपक को चाय पिलाई और उसका ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गए। काफी देर बाद जब दीपक की तंद्रा टूटी तो वह अपने को अकेला पाया। उसका ट्रैक्टर ट्राली गायब था। काफी तलाश के बाद निराश होकर उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। रामचंद्र ने देर शाम को पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें