फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाईयों सहित चार के विरुद्ध मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश तथा ख्वाजा पुर निवासिनी फूलमती देवी पत्नी लालचंद्र की तहरीर पर घर में घुसकर मारने पीटने के आरोप में गांव के ही दो सगे भाइयों सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 22 फरवरी 2016 की है। दर्ज मुकदमे के अनुसार फूलमती देवी (22) फरवरी 2016 की सुबह अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही चंद्रजीत व रामजीत पुत्रगण शिव पूजन, दीना नाथ पुत्र ओमप्रकाश, संतराज पुत्र नागू हमलावर होकर गाली गुप्ता देते हु, मारने पीटने लगे। जब वह बचने के लिये घर के अंदर भागी तो आरोपी घर के अंदर भी घुस कर मारपीट कर घायल कर दिए। थाने पर जाने के बाद उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को उसका मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें