थाना सरायलखंसी क्षेत्र के पिपरीडीह बाजार में सुनील प्रसाद पुत्र मोटेलाल प्रसाद की सराफा की दुकानहै। सोमवार की दोपहर दो युवक सुनील की दुकान पर पहुंचे। दुकानदार स कुछ गहने खरीदने की बात करते हुए डिजाइन दिखाने को कहा। दुकानदार ने उन्हें गहने देखने के लिए दे दिया। दुकानदार गहने दिखाने और निकालने में व्यस्त हो गया और इसी बीच नजर बचाकर उच्चकों ने 25 हजार रूपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया और पसंद नहीं होने की बात कह कर दुकान से चले गये। अचानक दुकानदार की नजर आभूषण पर पड़ी तो गहना गायब देख अवाक रह गया। उसने उचक्कों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल सका।