घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने रविवार की देर रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान दो लोगों को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
घोसी कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम रविवार की रात में आठ बजे के आस पास घोसी कोतवाली क्षेत्र के असना नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध असलहा मिला। इनमें एक युवक वाराणसी जिले के फूलपुर थाना अंतर्गत कठिराव निवासी सचिन कुमार रावत और दूसरा जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत टीजौरी गांव निवासी विनोद यादव पुत्र रामचंद्र यादव है। इनके पास से एक रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस 303 और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। इनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्यूरो