घोसी(मऊ)। घोसी कोतवाली के बोझी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को कोतवाली में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने गांव के ही एक युवक को आरोपित किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले को पास्को एक्ट की धारा में दर्ज किया। दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री 13 जून की शाम चार बजे के करीब शौच के लिए घर से गन्ने के खेत की तरफ गई थी। जहां गांव निवासी शामू चौहान पुत्र रामनयन ने उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसके चिल्लाने पर वह भाग निकला।