फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार दंपति घायल, महिला मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के पास रविवार की शाम अनियंत्रित ट्रक के धक्के से बाइक सवार दंपत्ती घायल हुए। दोनों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय दंपत्ती मऊ से घर वापस लौट रहें थे। ग्रामीणों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में ले ली। ट्रक के धक्के से घायल बाइक सवार रामजनम कोपागंज थाना क्षेत्र के डाडा शाहपुर गांव के निवासी है। रविवार को वो अपनी पत्नी मीना यादव 40 के संग किसी काम से मऊ मुख्यालय आए थे। शाम को वापस होनेे के दौरान जैसे ही उनकी बाइक खालिसपुर गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में पति पत्नी दोनों घायल हुए। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मीना को मृत घोषित कर दिया। पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताते चले घायल रामजनम पेशे से शिक्षक है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चालक के साथ वाहन को कब्जे में ले ली। समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें