चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के कमाल चक गांव निवासी एक व्यक्ति ने चोरी की नियत से घर में घुसे युवक को दबोचा। साथ पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कमालचक निवासी उमाशंकर जायसवाल पुत्र नागेश्वर जायसवाल के घर में मंगलवार की रात 12 बजे एक चोर घुस आया ओर घर में रखा समान को बटोरने लगा। समान बटोरने के दौरान हो रही आवाज से उमाशंकर और उसके परिजन जग गए। जहां घर में एक अनजान युवक उन्हें घर के एक कोने में खड़ा मिला, परिजनों के साथ उमाशंकर ने चोर को पकड़ने के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को थाने ले आई। जहां के दौरान पता चला कि आरोपी थान क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर गांव का निवासी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है।