रानीपुर।थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा खिरिया तिराहे से रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी आनन्द सिंह और रानीपुर थाना प्रभारी रुस्तम खा ने चोरी के 28 मोबाईल सहित एक चोर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पकड़े गये चोर फरीद अहमद पुत्र फखरुल अबीद निवासी हुसैनपुर कोतवाली का चालान सोमवार को कर दिया। अदालत से उसे जेल भेज दिया गया।