दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर बाजार में रविवार की शाम को पौने आठ बजे चाय की दुकान में गैस सिलिंडर फट गया। इससे आस पास की दो दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। गजियापुर निवासी सुरेश मौर्य की चाय की दुकान बाजार में हैं। शाम को चाय बनाते समय पाइप में रिसाव होने से सिलिंडर फट गया। आग से सुरेश की गुमटी सहित पडोसी राजकुमार की फुटवियर की गुमटी जलकर राख हो गई। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सिलिंडर घरेलू था।