मधुबन। तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट ब्लाक स्थित दरगाह में प्रशासन द्वारा बनाया गया अस्थाई पशु आश्रय से बुधवार की रात पशु तस्कर 45 छुट्टा पशु चोरी कर ले गए। आश्रय से पशु चोरी होने की जानकारी गुरुवार की सुबह होने पर ग्राम प्रधान ने थाने में अज्ञात पशु तस्करों पर कार्रवाई को लेकर तहरीर दी।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार दरगाह ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बीते 29 जनवरी को खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी के देखरेख में पशु आश्रय स्थल बनाया गया था। जहां 30 जनवरी को ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों और ग्रामीणों की मदद से कस्बे में घूम रहे 45 छुट्टा पशुओं को इसमें रखा गया था। जहां बुधवार की रात अज्ञात पशु तस्करों ने पशु आश्रय स्थल का ताला तोड़कर 45 पशुओं को चोरी कर ले गए।