घोसी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी रामवृक्ष की तहरीर एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रभारी के आदेश पर तहसील की राजस्व टीम द्वारा पक्की पैमाइश के बाद गाड़े गए पत्थर को उखाड़ने के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है । घोसी कोतवाली क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी रामवृक्ष पुत्र फौजदारी ने अपने भूमि का पैमाइश घोसी तहसील की राजस्व टीम द्वारा कराकर पत्थर नसब करने के बाद मदीना गांव निवासी मूक्खू पुत्र भगवान , योगेंद्र पुत्र फूलचंद एवं रणजीत उर्फ कप्तान पुत्र मूलचन्द ने नसब किये गये पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। तहसीलदार घोसी की जांच में आरोप सही पाये जाने पर घोसी कोतवाली पुलिस ने रामवृक्ष की तहरीर एवं प्रभारी तहसील दिवस के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है ।