फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम गार्ड से उपभोक्ता ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन कोतवाली क्षेत्र के गजियापुर स्थित एक शासकीय बैंक कार्यालय परिसर में लगे एटीएम से पैसे न मिलने से नराज एक उपभोक्ता ने गार्ड से मारपीट कर ली। पुलिस उपभोक्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गजियापुर स्थित पंजाब नेशनल बैँंक कार्यालय मेें लगे एटीएम से शनिवार की दोपहर क्षेत्र के परसिया जयरामगिरी गांव निवासी अमरजीत यादव पुत्र जयश्री यादव एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा। एटीएम से रुपए नहीं निकलने पर उसकी गार्ड मुकुरधुन से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर युवक ने गार्ड को पीट दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। गार्ड की सूचना पर पहुंची दुबारी पुलिस ने युवक को हिरासत ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें