चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़ -गाजीपुर मार्ग स्थित रामनवल सिंह डिग्री कालेज के सामने सड़क के किनारे सोमवार की रात 11 बजे 16 वर्षीय किशोर अचेत पाया गया। किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया। किशोर काले रंग का पैंट और आसमानी कलर की शर्ट पहने है। पुलिस की जांच पड़ताल में कुछ लोगों ने अज्ञात चार पहिया से कुछ लोगों को बच्चे को सड़क किनारे फेंकने की बात कही। पिलहाल अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।