थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चो की मां द्वारा दूसरे गांव के एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति से चोरी चुपके शादी करने की घटना मंगलवार की शाम को उस वक्त उजागर हुई, जब पति ने पत्नी के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। अधेड़ से शादी रचाने वाली महिला का पति ईंट भट्ठे पर काम करता है, जैसे ही उसे अपनी पत्नी के कृत्य के बारे में पता चला, उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पीड़ित पति ने इटौराडोरीपुर गांव निवासी व्यक्ति को आरोपित किया। पुलिस तहरीर के आधार पर आरापी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है आरोपी महिला को लेकर फरार हो गया। इस पर पति को घटना की जानकारी हुई।