मऊ। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने रामपुर बेलौली पुलिस चौकी के प्रभारी पद से हटाए गए उप निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि दरोगा के विरुद्ध अनुशासनहीनता के शिकायतें लगातार मिल रही थीं।उसे आचरण में सुधार लाने की चेतावनी दी गई थी लेकिन दरोगा अपने कार्य्रपणाली में सुधार नहीं ला रहा था। इसके अलावा दरोगा के विरुद्ध कई गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच कराई जा रही हैं। अशोक कुमार शुक्ल को हाल ही में चौकी प्रभारी पद से हटाकर लाइनहाजिर किया गया था।