फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 दिन बाद भी मुुख्य आरोपी पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुहवामोड़ कांड के 24 नामजद और नौ सौ अज्ञात उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर पाने में पुलिस नाकाम है। यहां तक कि उपद्रव का मुख्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हादसे को हुए 53 दिन बीत चुके हैं पर पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है। बता दें कि मुहवामोड़ पर डीडी पब्लिक स्कूल के सामने 27 सितंबर को स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो को निजी बस ने धक्का मार दिया था। जिससे पांच बच्चे घायल हो गए थे, इसमें तीन बच्चे गंभीर थे। घटना में टेंपो सवार चार बच्चों की मौत की अफवाह फैला दी गई। इसके बाद यहां उपद्रव भड़क गया था। पुलिस के तीन चौपहिया वाहन तथा तीन बाइकों को बेकाबू भीड़ ने आग के हवाले कर दिया था। भीड़ के पथराव से अधिकारियों सहित पुलिस के जवान भाग खड़े हुए थे। भीड़ ने स्कूल में भी जमकर तोड़ फोड़ किया था। कई पुलिसकर्मी भी इस उपद्रव में घायल हो गए थे। इस मामले में थानाध्यक्ष की तहरीर पर 13 नामजद तथा 500 अज्ञात उपद्रवियों और स्कूल के प्रबंधक की तहरीर पर 11 नामजद तथा चार सौ अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से अभिमन्यु राणा मुख्य आरोपी है। पुलिस बस चालक सहित इनमें से केवल छह आरोपियों को ही गिरफ्तार कर पाई है। लेकिन मुख्य आरोपी सहित छह नामजद और सारे अज्ञात आरोपियों को पकड़ पाने में पुलिस अब तक नाकाम है।
विज्ञापन

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद आरोपियों की धर पकड़ में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें